Ad Code

ALERT:

6/recent/ticker-posts

वचन (षष्ठम्)

  🔅वचन🔅

संस्कृत में तीन प्रकार के वचन होते हैं।

😀एकवचनम्

😀😀द्विवचनम्

😀😀😀बहुवचनम्

✎एकवचनम्

जिस शब्द से किसी एक व्यक्ति, वस्तु अथवा संख्या का होना पाया जाता है, उसे एकवचनम् कहते हैं।

     👮 बालकः अस्ति।

चित्र में एक बालक के साथ बालकः अस्ति लिखा हुआ है जो एक बालक के होने को दर्शाता है।
वाक्य में बालकः शब्द प्रथमा विभक्ति का एकवचन का रूप है। 

👮 बालकः पठति।

चित्र में एक बालक के साथ बालकः पठति लिखा हुआ है जो कि लट्लकार प्रथम पुरुष एकवचन का  क्रिया का रूप है।


द्विवचनम्
जिस शब्द से किसी दो व्यक्ति, वस्तु अथवा संख्या का होना पाया जाता है, उसे द्विवचनम् कहते हैं।


👬 बालकौ स्तः।

संस्कृत में एक नियम होता है कि वाक्य बनाने के लिये कर्ता के अनुसार ही क्रिया का प्रयोग किया जाता है। अर्थात् जिस वचन का कर्ता होता है उसी वचन की क्रिया भी होगी।

चित्र में एक बालक के साथ बालकौ स्तः लिखा हुआ है जो दो बालकों के होने को दर्शाता है।
वाक्य में बालकौ शब्द प्रथमा विभक्ति का द्विवचन का रूप है। 


👬 बालकौ पठतः।

चित्र में एक बालकों के साथ बालकौ पठतः लिखा हुआ है जो कि लट्लकार प्रथम पुरुष द्विवचन का  क्रिया का रूप है।



बहुवचनम्
जिस शब्द से किसी तीन या तीन से अधिक व्यक्ति, वस्तु अथवा संख्या का होना पाया जाता है, उसे बहुवचनम् कहते हैं।


👬👬 बालकाः सन्ति।

चित्र में एक बालकों के साथ बालकाः सन्ति लिखा हुआ है जो तीन बालकों के होने को दर्शाता है।
वाक्य में बालकाः शब्द प्रथमा विभक्ति का बहुवचन का रूप है। 

👬👬बालकाः पठन्ति।

चित्र में तीन बालकों के साथ बालकाः पठन्ति लिखा हुआ है जो कि लट्लकार प्रथम पुरुष बहुवचन का  क्रिया का रूप है।

वचन से सम्बन्धित चलचित्र (वीडियो) देखने के लिए क्लिक करें👇

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ